फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पोस्टर बनाकर बच्चों ने दिया प्रकृति को बचाने का संदेश

Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में चित्रकला बनाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय जानकीजोत में मंगलवार को इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों पर पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने ''धरती बचाओ, पेड़ लगाओ'', ''जीवन बचाओ'' और ''प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण'' जैसे संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सभी ने सराहना की।

प्रतियोगिता में शिव मोहन ने प्रथम, अमित ने द्वितीय तथा गोरखनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक निलय मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बच्चों में छोटी उम्र से ही प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच व्यक्त करने का अवसर देने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें