फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 11 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह में विद्या​र्थियों को दवा ​खिलाते सीएमओ।-स्
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक से 19 वर्ष तक के करीब 11 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई। जिले में 15.15 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस तरह लक्ष्य के करीब 73 फीसदी बच्चों को दवा खिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के धुसाह स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय और सिविल लाइंस स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने किया। सीएमओ ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास के लिए कृमि संक्रमण से बचाव जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृमिनाशक दवा जरूर खिलाने की अपील की।
बच्चों को हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने, साफ-सफाई रखने और खुले में शौच से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक ने पेट में कीड़े होने से होने वाले दुष्प्रभावों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। बीईओ घनश्याम वर्मा ने कहा कि स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाकर कृमि संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षिक विकास में सुधार लाना है। सीएमओ ने बताया कि अभियान से छूटे बच्चों को 14 अगस्त को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अनिल चौधरी, शिक्षक देवेश मिश्र और जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें