फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 11 लाख पौधों से होगा धरा का शृंगार

Sun, 17 May 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के फत्तेजोत पौधशाला में तैयार किया जा रहा पौधा।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में वन विभाग इस वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान की तैयारियां कर रहा है। विभाग की तीन प्रमुख पौधशालाओं में 11 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें बरसात शुरू होते ही विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रोपा जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग शाहपुर इटई, राजापुर भारी और फत्तेजोत पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों को ग्राम पंचायतों, विद्यालय परिसरों, सरकारी संस्थानों, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देना है। वन दरोगा केसरी प्रसाद ने बताया कि शाहपुर इटई पौधशाला में चार लाख 98 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। वहीं राजापुर भारी पौधशाला में चार लाख एक हजार तथा फत्तेजोत पौधशाला में दो लाख 50 हजार 700 पौधे तैयार हैं। पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। बताया कि पौधरोपण के लिए संभावित स्थलों का चयन भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पौधे सुरक्षित रह सकें और उनका संरक्षण सुनिश्चित हो सके। विभागीय कर्मचारी लगातार पौधशालाओं की निगरानी कर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें