फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 28.70 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी 11 किमी सड़क

Wed, 14 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में अब 28.70 करोड़ रुपये से हरैया से नारायनपुर-कौवापुर तक 11.500 किमी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे न केवल भारत के लोगों को बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों का भी आवागमन सुगम होगा। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र का विकास भी होगा। बजट मिलने के बाद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सड़क के चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने सड़क का सर्वे कराया और बजट की मांग शासन से की। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन स्तर से 28.70 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर आवंटित किया गया है। क्षेत्रवासी बब्लू, संतेष, राजेंद्र व विवेक आदि ने बताया कि दशकों से सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।
इसी रास्ते से लोग देवीपाटन मंदिर सहित सिद्धार्थनगर जनपद के लिए भी आवागमन करते हैं। सड़क का चौड़ीकरण होने से करीब पांच लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि चौड़ीकरण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें