फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025: बलरामपुर जिले में इंटरमीडिएट में शिवनाथ तो हाईस्कूल में तीन बेटियों ने फहराया परचम

Tue, 13 May 2025 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले में सीबीएसई की परीक्षा में इंटरमीडिएट में शिवनाथ ने तो हाईस्कूल में तीन बेटियों ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार की दोपहर सभी को चौंकाते हुए अचानक पहले इंटरमीडियट और फिर हाईस्कूल के परीक्षा का परिणाम जारी किया। हाईस्कूल में तीन बेटियों ने 97 फीसदी बराबर अंक हासिल कर टॉपर में स्थान बनाया है। जबकि इंटरमीडियट में जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवनाथ मौर्य 96.08 अंक हासिल कर जिले में टॉप पर रहे।

विज्ञापन


हाईस्कूल में 97 अंक हासिल कर पायनियर पब्लिक स्कूल की कुदेशिया खान, सेंट जेवियर्स अपूर्वा पांडेय और शारदा पाब्लिक स्कूल की दीपिका राठौर ने पहला स्थान बनाया है। जिले के 11 विद्यालयों में हाईस्कूल के 909 तथा इंटरमीडियट 812 विद्यार्थियों में परीक्षा दी थी। जिसमें हाईस्कूल में 92 तथा इंटरमीडियट 87 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे।

विद्यालयों ने दावा किया कि फिलहाल अभी कंपार्टमेंट परीक्षा से परिणाम में और सुधार होगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यालयों में विद्यार्थी पहुंचे और परिणाम की जानकारी कर उत्साह से लबरेज रहे। विद्यालयों के शिक्षकों ने मेधावियों के साथ ही सफल हुए विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों से आर्शीवाद हासिल किया।
विज्ञापन


जिले के सेंट जेवियर्स, पायनियर पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, टायनी टाट्स स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, फातिमा स्कूल, एमजे एक्टिविटी स्कूल, ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सीबीएसई परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में उत्साह रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें