फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों पर वार, डेंगू का सही उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का सबसे सरल और सीधा उपाय मच्छरों पर वार है। डेंगू की असल जड़ मच्छर है। मच्छरों के काटने से ही डेंगू फैलता है। ये बातें शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पराग बोस व प्रधानाचार्य सुदीपा बोस ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर गुरुवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होने वाली घातक व जानलेवा बीमारी है। दिन में काटने वाले मच्छरों से ही डेेंगू फैलता है। इससे तमाम लोग प्रभावित होते हैं। डेंगू होने पर खून में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। समय पर सही इलाज न होने से जान भी जा सकती है।

डेंगू से प्रभावित व्यक्तियों का मुख्य लक्षण तेज बुखार के साथ शरीर के विभिन्न अंगों से रक्तस्राव होना है। कार्यक्रम को शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत, राघवेंद्र, मुकेश, दीनदयाल, अर्चना, विजयलक्ष्मी, सोमा, मीनाक्षी व विश्वनाथ ने संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद छात्रों की जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मच्छरों से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन


सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला में भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को डेंगू के लक्षण व बचाव आदि की जानकारी दी गई। बीईओ मनीराम वर्मा, जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक आदि ने बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में माधवी सिंह, भाग्यवती, प्रतिमा सिंह, अतिया इरफाना, मोहिनी श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव सहित कई स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें