फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भीड़ का जोश कर देगा नमो-नमो की छुट्टी: मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान बुद्ध की तपोस्थली पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जुटी भीड़ का जोश नमो-नमो की छुट्टी कर देगा। नरेंद्र मोदी जनता के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के चौकीदार हैं। पहले चायवाला और फिर चौकीदार बनकर उन्होंने देश को बेवकूफ बनाया है। मेरी सरकार बनी तो गरीबों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस और भाजपा ने दलितों का हमेशा शोषण किया है। दलित व पिछड़ा समाज अब भाजपा व कांग्रेस के प्रलोभन में नहीं फंसेगा। नरेंद्र मोदी ने केवल पूंजीपतियों का भला किया। यूपी के किसानों की फसलें आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। मुस्लिम समाज का उत्पीड़न हो रहा है। मतदान के दिन सारे काम छोड़कर पहले वोट दें।
विज्ञापन


ये बातें सोमवार को बलरामपुर नगर के छोटा परेड ग्राउंड में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी राम शिरोमणि वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहीं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को छह और 72 हजार रुपये नहीं बल्कि उन्हें रोजगार व सरकारी नौकरी की जरूरत है। मेरी सरकार बनी तो गरीब परिवारों को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के चलते सत्ता से बाहर हो गई है। भाजपा सरकार महज जुमलेबाजी कर लोगों को भ्रमित कर रही है। आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने दलितों का हक न दिए जाने पर अपना पद छोड़ दिया था।

बिना तैयारी के जीएसटी व नोटबंदी लागू कर भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित की है। सबका साथ सबका विकास का नारा छलावा बन गया है। इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, मायावती के भतीजे आकाश आनंद, पूर्व सांसद रिजवान जहीर, जेबा रिजवान, डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक मशहूद खां, जगराम पासवान, राम सागर अकेला, अलाउद्दीन खां, इंद्राणी वर्मा, भिनगा विधायक असलम राईनी, शाबान अली व बसपा जिलाध्यक्ष श्याम किशोर गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गठबंधन ही रोकेगा भाजपा का विजय रथ
मायावती के संबोधन से पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने कहा कि यूपी में भाजपा के विजय रथ को केवल सपा-बसपा गठबंधन ही रोक सकता है। कांग्रेस नेतृत्व व संगठन की कमजोरी से जूझ रही है। भाजपाई सत्ता के मद में चूर हैं। हर तरफ जंगलराज कायम है। किसान, नौजवान तथा मुसलमान परेशान है। उन्होंने दावा किया कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा विकास की गंगा बहाएंगे। क्षेत्र का पिछड़ापन गठबंधन ही दूर कर पाने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें