फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑडिट के लिए अभिलेख न देने पर फंसे 10 सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि का अभिलेख न मिलने के कारण ऑडिट फंसा हुआ है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक के 10 पंचायत सचिव ऑडिट टीम को व्यय संबंधी अभिलेख मुहैया कराने से कन्नी काट रहे हैं। अब जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सख्त रवैया अपनाते हुए इन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। जल्द ही अभिलेख न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
15वें वित्त आयोग से वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर कितनी धनराशि हुई, इसकी ऑडिट होनी है।
ऑडिट टीम बीते माह हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में ऑडिट करने गई, लेकिन 10 पंचायत सचिवों ने टीम को अभिलेख नहीं दिए। ये 10 सचिव 88 ग्राम पंचायतों का कार्यभार देख रहे हैं। 88 ग्राम पंचायतों में करीब आठ करोड़ से अधिक धनराशि से विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

ऑडिट के लिए अभिलेख न मिलने पर ज्येष्ठ लेखा परीक्षक मदन लाल ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को 13 दिसंबर को पत्र लिखा था। एक माह बीतने के बाद भी अभी तक सचिवों ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ऑडिट के लिए अभिलेख न देने वाले सचिवों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


इन सचिवों ने नहीं दिया अभिलेख
हरैया सतघरवा ब्लॉक के 10 पंचायत सचिव कई माह से ऑडिट टीम को विकास कार्यों पर खर्च हुई धनराशि का अभिलेख नहीं दे रहे हैं। पंचायत सचिव ओमप्रकाश दूबे, रामअचल, विकास श्रीवास्तव, गुलवासराम राही, लालजी मिश्र, अनूप सैनी, जगराम, नित्यानंद सिंह, ओमप्रकाश तिवारी व राजेंद्र यादव अभिलेख देने में आनाकानी कर रहे हैं। यह पंचायत सचिव 88 ग्राम पंचायतों का कार्यभार देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें