फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.77 करोड़ रुपये से गांवों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के सभी गांवों का विकास एक करोड़ 77 लाख रुपये से कराया जाएगा। ब्लॉक सभागार में शनिवार को बैठक कर रणनीति तैयार की गई है। बीडीसी सदस्यों ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करके चर्चा की और पारित कराया।
विज्ञापन

कौवापुर स्थित ब्लॉक सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर शफीक अहमद ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्यों को उनके क्षेत्र का विकास कराने के लिए हमेशा प्रयास किया गया है। ब्लॉक प्रमुख निधि से मिलने वाली धनराशि को सभी बीडीसी सदस्यों ने गांवों का विकास कराने के लिए दिया जाता है।
बैठक में मौजूद बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र के विकास का खाका खींचा। ब्लॉक प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों से प्रस्ताव लिए और एक करोड़ 77 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी बीडीसी सदस्यों को मानदेय का वितरण किया गया। बीडीओ राजेश कुमार ने बैठक का संचालन किया। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बीडीसी सदस्य अब्दुल्लाह, आशीष तिवारी, मारुफ खां व मनीष सिंह सहित तमाम बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें