कोतवाली क्षेत्र के खड़सरा निवासी कमला सिंह के पुत्र अंचल सिंह को जिला केशरी चुने के बाद परिवार में जहां खुशी का माहौल है। अंचल सिंह को ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लाद कर पूरे नगर का भ्रमण कराया। तदुपरांत अंचल ने श्री नाथ बाबा मठ जाकर मत्था टेक आगे बढ़ने की असीस मांगी।
अंचल सिंह शुरूआती दिनों में कुश्ती का हुनर अपने पिता कमला सिंह से लिए हैं। फूल बदन सिंह, पारस सिंह, भरत सिंह, मंटू सिंह, डब्बू सिंह, अंजनी सिंह, रामजी सिंह, केदार सिंह आदि ग्रामवासी शामिल रहे।