फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 220 की दावेदारी

Sat, 10 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के चौथे चरण के लिए अंतिम दिन शनिवार को 94 उम्मीदवारों ने परचे भरे। नामांकन स्थल पर सुबह से ही उम्मीदवारों की संख्या कम रहने की वजह से कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण माहौल रहा। दोनों दिन मिलाकर 220 ने नामांकन किया।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के  जिला पंचायत सदस्य पद नामांकन के चौथे चरण के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलता रहा।

इसके लिए विकास खंड बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी और रेवती के जिला पंचायत के अधिकांश वार्डों से प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ वाहनों पर सवार होकर आए। सुबह से लेकर शाम तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


फिर भी शाम होते-होते नामांकन करने वालों की संख्या 94 तक पहुंच गई। यानी दोनों दिन मिलाकर 220 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस प्रकार नामांकन करने वालों के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उम्मीदवार के समर्थन में खूब नारे लगाए।

नामांकन करने आए उम्मीदवारों में भाजपा समर्थित वार्ड नंबर सात की महिला उम्मीदवार उषा चौधरी, वार्ड नंबर दो के हरि सिंह ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया।

इसी प्रकार वार्ड नंबर छह के अमर नाथ फौजदार, वार्ड नंबर 58 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार धनंजय कुंवर, बेलहरी के वार्ड नंबर 57 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार नारद सिंह, वार्ड नंबर नौ से कुंवर जीतेंद्र बहादुर, वार्ड नंबर तीन से भुवनेश्वर पासवान, वार्ड नंबर 57 से सुधीर मिश्र बब्लू सहित कुल 94 ने नामांकन पत्र दाखिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें