फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: कोतवाली के सामने ही युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत; अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात

Sat, 20 Jul 2024 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: हमले के बाद युवक की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल के बाहर एहतियातन पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बांसडीह कोतवाली गेट के ही सामने शनिवार की सुबह मनबढ़ कुछ युवकों ने रोहित पांडेय (24) पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बीच बचाव में एक युवक शुभम के सिर पर चोट लग गई।

विज्ञापन




लहलुहान होकर रोहित जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना को देख सभी स्तब्ध रह गए। मनबढ़ युवक कस्बा की तरफ भाग निकले। पुलिस ने अपने वाहन से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित युवकों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को रखवा दिया।
विज्ञापन




पुलिस घटना को लेकर दो गुटों का विवाद बता रही है। घटना की सूचना पर अस्पताल पर जान-पहचान के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गहमागहमी को देखते हुए ओकडेनगंज प्रभारी दलबल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें