फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक गंगा में डूबा

Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
ballia
विज्ञापन
गंगा और घाघरा ही नहीं टोंस भी लोगों की नींद उड़ा रही है। नदी में फैला बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर रविवार सुबह गंगा में स्नान करते वक्त 22 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबते देख छोटे भाई और मामा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो भी डूबने लगे । स्नान कर रहे धनु चौधरी दो लोगों को बचा लिया। लेकिन बड़ा भाई गंगा की लहरों में समा गया। पुलिस ने जाल डालवाकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


पचरुखिया निवासी श्रीभगवान पासवान का पुत्र अमरजीत पासवान छोटे भाई व मामा के साथ स्नान करने के गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर गया था। अमरजीत का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। भाई को डूबते देख उमेश पासवान ने भी नदी में छलांग लगाई। लक्ष्मण छपरा गांव निवासी मामा मुन्ना भी नदी में कूद पड़े सभी डूबने लगे।  किसी तरह मनीष (16) और मुन्ना (26) को पचरुखिया गांव निवासी धोनी चौधरी ने बचा लिया। डूबने की खबर परिजनों तक पहुंची तो परिवार में  कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाया। लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें