फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालू लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पीछा कर ट्रक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। बैरिया त्रिमुहानी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सतीश यादव (20) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भागने लगा। लेकिन पुलिस ने तालिबपुर-करमानपुर मार्ग पर पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इब्राहिमाबाद उरवार निवासी सतीश यादव सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी कार्य से बैरिया कस्बा गए थे। लौटते समय त्रिमुहानी के समीप सामने आए एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सतीश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक का पीछा किया और तालिबपुर-करमानपुर मार्ग पर ट्रक को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें