फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को दोपहर में नाबालिग पुत्री लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर शिकायत बुधवार को पुलिस से की गई। इसके बाद मेरी बेटी घर पहुंची। उसने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस बाबत थाना प्रभारी नरही हरिशंकर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पीड़िता का बयान हुआ है, उसमें अगर और किसी पर आरोप लगेगा तो उस पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें