फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में युवक की गई जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान जमुआंव निवासी गूंगा-बहरा जख्मी अनूप कुमार रिशु राम (27) की मौत हो गई, जबकि इनामीपुर निवासी चंदन राजभर (25) गंभीर रूप से घायल है।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान घटनास्थल के पास से गुजर रहे बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोक दी और चंदन राजभर को सीएचसी पहुंचाया। चंदन राजभर को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों ने अनूप कुमार को बाइक से सीयर सीएचसी पहुंचाया था। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच इलाज के दौरान अनूप कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अनूप कुमार पेंटर का काम करता थे और बुधवार को भागलपुर, देवरिया से काम कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें