बांसडी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर कला चट्टी पर रविवार की शाम वाहन के पास को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष के युवकों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि राजा गांव खरौनी के पास रामपुर कला चट्टी पर राजा गांव खरौनी निवासी अंकित कुमार सिंह 35 पुत्र जितेंद्र सिंह का गाड़ी से पास नहीं देने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया और मारपीट हो गई। युवक के हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।