बैरिया। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के पास बरसात के पानी से भरे गड्ढे में से भैस को निकालते समय मुटुर यादव 34 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव की तलाश कर एक घंटे बाद निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवया। मौत की खबर पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
इब्राहिमाबाद गांव निवासी लालमती देवी के पांच संतान में मुटुर चौथे नंबर पर था। पशु पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्तिवार की सुबह में गांव के दक्षिण भैस चरा रहा था। दोपहर में भैस बरसात के पानी भरे गड्ढे में चली गई, धूप तेज होने के कारण बाहर नहीं निकल रही थी। मुटुर भैसों को निकालने के लिए पानी भरे गड्ढे उतरा तो उसमें डूबने लगा। कुछ दूर खड़े एक लड़का आवाज सुन पास पहुंचा तब तक मुटुर पानी में डूब गया, उसने ग्रामीणों की सूचना दी, मौके पर पहुंचे युवकों ने खोजबीन कर शव को बाहर निकला, लेकिन मौत हो चुकी थी। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन किया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि भैस चराने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गई है। बेटे की मौत से मां लालमती व भाईयों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।