बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र के सोनाडीह मेला में झूला सहित अन्य मनोरंजन के संसाधन बंद कराने के मामले में बंद कराने के मामले के लेकर मेला प्रबंधक की शिकायत पर एसपी ने टंगुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज एवं मेला प्रभारी सुधीर चौहान को मनियर थाना स्थानांतरित कर दिया।
गड़वार थाना में तैनात एसआई सूर्यप्रकाश दुबे को सोनाडीह मेला की नई जिम्मेदारी सौंपी है। उभांव क्राइम इंस्पेक्टर को साइबर थाना के लिए स्थानांतरण हुआ है। मेला व्यवस्थापक डॉ. अच्युत प्रताप सिंह ने बुधवार को झूला, चर्खी सहित अन्य मनोरंजन के संसाधन बंद होने का आरोप प्रशासन पर लगाते हुए मां भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। इसको लेकर एक घंटे तक गहमा गहमी बनी रही। मंदिर के पुजारी अमरेंद्र पांडे ने मेला प्रभारी पर झूला, चर्खी से कुछ लोगों पर पैसा मांगने का आरोप लगाय था।