फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साथियों के साथ नहाने गए युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बसों के इंतजार खड़े यात्री।संवाद
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव स्थित सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से युवक धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र श्रीप्रकाश शर्मा सोमवार को मित्रों शिवम सिंह, अभिषेक राजभर तथा अन्य साथियों के साथ डूहा बिहरा गांव स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। पूजा-अर्चना से पहले सभी युवक सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन

इसी दौरान धर्मेंद्र गहरे पानी और तेज बहाव में डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। धर्मेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की उम्मीदों का केंद्र रहे धर्मेंद्र की असामयिक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मां बिंदु देवी बेटे के शव से लिपटकर विलाप करती रहीं, जबकि पिता श्रीप्रकाश शर्मा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र मिलनसार, शांत स्वभाव और व्यवहार कुशल युवक थे। उनकी असमय मौत की खबर से पूरे बनहरा गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें