फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के पानी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय गांव निवासी युवक की शनिवार को मवेशियों का चारा लाते वक्त सरयू की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक को सीएचसी सोनबरसा में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय गांव निवासी सोनू सिंह (28) पुत्र ब्रम्हा सिंह के परिजनों ने बताया कि सोनू प्रतिदिन की तरह शनिवार की दोपहर भी सरयू नदी की बाढ़ के पानी में डेंगी लेकर दियारे से मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। चारा काटकर वापस डेंगी से वापस आ रहा था कि अनियंत्रित होकर डेंगी से नदी में पलट गई। साथ में और लोग भी दूसरी नाव पर आ रहे थे। सोनू को नदी में डूबता देख नजदीक पहुंचे तब तक युवक नदी में डूब गया था। ग्रामीणों ने मशक्कत कर करीब एक घंटे में नदी से युवक को खोजकर बाहर निकाला। परिजन सोनू को सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें