फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबा युवक, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक मंगलवार की दोपहर एक बजे गंगा की छाड़न में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस व ग्रामीणों ने घंटों अथक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर बाद शाम साढ़े चार बजे पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

हल्दी चट्टी से गांव में जाने वाली बीच सड़क पर गोहिया नाम से पहचान रखने वाला काफी गहरा नाला बहता है। वहीं बने पुलिया पर अक्सर गांव के लोग बैठते हैं। उसी पुलिया पर राकेश ठाकुर (28) पुत्र स्व. कैलाश ठाकुर भी सैलून से जाते समय बैठा गया। अचानक पुलिया से नीचे गिर गया। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण नाले में पानी की धारा व काफी गहरा नाला होने के कारण राकेश ठाकुर उसी में डूब गया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे नाव, जाल आदि लगाकर काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा मुख्यालय पर एनडीआरएफ से लगातार कई बार फोन करने के बाद करीब साढ़े चार बजे एनडीआरएफ की टीम आई। खबर लिखे जाने तक राकेश का पता नहीं चला था। पत्नी शर्मिला देवी, पुत्री खुशी, खुशबू, पुत्र जिगर का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें