फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की छाड़न में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महराजपुर बंधा के पास सरयू की छाड़न में नहाते समय मंगलवार को एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर युवक के शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महराजपुर निवासी तूफानी यादव (43) मंगलवार को सरयू उस पार पशुओं का चारा लाने गया था। अपराह्न में चारा लाकर इस पार बंधा के पास छाड़न में स्नान कर रहा था कि अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पानी में डूबते देख आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेवती से गोताखोरो को बुलाकर पानी से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें