फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा युवक को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदू मार्केट में मोबाइल चुराने के जुर्म में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक महिला समेत आधा दर्जन अन्य अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है तथा उसे अपमानित किया जा रहा है। युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज में घटना की पुष्टि हुई है। जांच में यह पाया गया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदू मार्केट के समीप मोबाइल के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी तथा उसे अपमानित किया गया । इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी, ओकडेनगंज की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध नामजद व अज्ञात के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले के रहने वाले भीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें