फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। क्षेत्र के उजियार गंगा घाट पर मंगलवार की दोपहर गंगा नदी में स्नान करते वक्त एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे शाम को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उजियार गांव निवासी विपिन उपाध्याय (25) मंगलवार की दोपहर अपने गांव के सामने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया, जहां गंगा तट पर खड़ी एक नाव पर चढ़ गया और गंगा में छलांग लगा दिया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके साथ स्नान करने वाले लड़कों ने इसकी सूचना घर वाले को दिया। इसके बाद गंगा तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम को शव को बाहर निकाला। बताया जाता है कि विपिन उपाध्याय तैरना भी जानता था, लेकिन कैसे डूब गया। इस बात को लेकर लोग आश्चर्यचकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें