फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजस्व व पुलिस के सामने युवक ने पी लिया पेट्रोल, जानें वजह; डूडा की ओर से किया जा रहा था रास्ते का निर्माण

Sat, 11 Apr 2026 06:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: प्रस्तावित रास्ते के निर्माण के दौरान जब युवक ने पेट्रोल पी लिया तो राजस्व कर्मी और पुलिस टीम में हड़कंप मच गया। हालत खराब होते देख युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर कस्बे में जूनियर हाईस्कूल के सामने स्थित मौजा चकफतुल्लाह में प्रस्तावित रास्ते के निर्माण के दौरान शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने विरोध स्वरूप पेट्रोल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना से मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस विभाग की टीम में अफरातफरी फैल गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, डूडा की ओर से उक्त रास्ते के निर्माण के लिए धन स्वीकृत किया गया है। हालांकि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष का दावा है कि संबंधित भूमि निजी स्वामित्व की है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वहां पहले से रास्ता मौजूद है और स्थानीय लोग वर्षों से उसका उपयोग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

शनिवार को राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता निर्माण के लिए मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू करा रही थी। इसी दौरान हेमंत कुमार गोड़, पुत्र राजू गोड़ ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला और फिर उसे पी लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के दौरान युवक के परिजनों, विशेषकर घर की महिलाओं ने भी विरोध दर्ज कराते हुए रास्ते पर लेटकर प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इस संबंध में नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से रास्ता निर्माण के लिए टीम गठित की गई थी। कार्य शुरू होते ही दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है और आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें