फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। सिकंदरापुर–पतोई मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में अभिषेक कुमार (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कसौंडर गांव निवासी अभिषेक बृहस्पतिवार की शाम बाइक से पतोई की ओर जा रहे थे। सिकंदरपुर गांव के सामने बाइक से गिर गए। कुछ देर बाद राहगीरों की नजर अभिषेक पर पड़ी। लोग अभिषेक को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अभिषेक की माैत हो गई। 24 फरवरी को ही अभिषेक के बड़े पिता के बेटे की शादी हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे से गम में बदल गया। अभिषेक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत : रसड़ा। नसीपुर-पकड़बोझा गांव निवासी मीना देवी (40)पत्नी गिरधारी राजभर ईरिक्शा से रसड़ा बाजार जा रही थीं।। मऊ मार्ग पर स्थित गढिया पावर हाउस के समीप ईरिक्शा से उतरकर वह सड़क पार कर ही रही थीं। मऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने मीना देवी को धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने मीना देवी को बेहोशी की हालत में रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें