फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
कदम चौराहा- बांसडीहरोड मार्ग स्थित मनियारी जसाव गांव समीप सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद र? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीरोड। थाना क्षेत्र के कदम चौराहा बांसडीहरोड मार्ग स्थित मनियारी जसाव गांव के समीप शनिवार की देर शाम बाइक व टेंपो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल दूसरे युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मनियारी जसांव निवासी जय प्रकाश बिंद (18) पुत्र मुन्ना बिंद और उसका भांजा सैदपुर डेहमा निवासी ब्रजेश बिंद (18) शनिवार को दुबहड़ थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के एक घर में बिजली की वायरिंग करने गए थे। शाम को वापस आते समय मनियारी गांव के समीप टेंपो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में जय प्रकाश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें