फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
बांसडीहरोड बाजार में चाइनीज सामानों के बहिष्कार कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन करते स्वदेशी ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को भृगु मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ब्लाकों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लेते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में चीन एक विकराल एवं गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है। चीन आर्थिक तौर पर भारत के बाजारों से अर्जित धनराशि को भारत विरोधी कार्यों में लगा रहा है। जिससे हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता व राजनैतिक शुचिता खतरे में आ चुकी है। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि गाय, गंगा और भारत माता ही हमारी संस्कृति की विरासत है। बैठक में सूर्यप्रकाश विश्वास, अभिनंदन सिंह, सनद त्रिपाठी, अमित तिवारी, मोतीलाल, संजीत शर्मा, कन्हैया सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें