फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ पर गुरुवार की देर शाम टेंपो की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों के घर तक पहुंची, मातम फैल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बैजू टोला नई बस्ती खवासपुर जिला भोजपुर निवासी ओमप्रकाश यादव (35) पुत्र ठाकुर यादव करीब दो-तीन माह पहले हल्दी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर नई बस्ती निवासी हरेराम यादव के घर पर आकर रह रहे थे। ओमप्रकाश की शादी हरेराम यादव की पुत्री प्रीति यादव से वर्ष 2015 में हुई थी। प्रीति कुछ दिन से अपने मायके ही रह रही थी। साथ में ओमप्रकाश भी अपने ससुराल में ही रह रहा था। गुरुवार की देर शाम वह किसी काम के लिए दुबे छपरा जा रहा था। अभी वह सुघर छपरा मोड़ पर पहुंचा ही था कि बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे टेंपो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना उसके ससुराल वालों को मिली तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया ले गए, जहां इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर ओमप्रकाश के घर और ससुराल पहुंची, मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें