फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि श्री भृगु जी नगर पालिका कॉम्पलेक्स की दुकानों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बृहस्पतिवार को महर्षि श्रीभृगुजी नगरपालिका कॉम्पलेक्स बड़ा गड़हा में स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शाम को शुरू हुई। करीब एक घंटे तक नीलामी प्रक्रिया में दर्जनों व्यवसायियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

करीब 17 वर्ष बाद बहुप्रतीक्षित लोहिया मार्केट का वर्तमान में इसका नाम महर्षि श्रीभृगुजी नगरपालिका कॉम्पलेक्स किया गया है। इसमें स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। कुल 27 दुकानों पर बोली लगाई गई। सबसे अधिक दुकान की बोली 17 लाख 50 हजार की हुई। कॉम्पलेक्स में लगभग 167 दुकानें हैं। ग्राउंड फ्लोर की दुकानों की बोली हुई, जिसमें 27 आवेदकों ने दुकान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें