करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनपुर निवासी मनोज सिंह (35) पुत्र सुभाष सिंह मंगलवार की देर रात खेत से काम कर लौटने के बाद नहाने के लिए टुल्लू चालू किया। इसी दौरान करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
परिजन जब सुबह आंगन में टुल्लू के पास गए तो देखा कि मनोज गिरा पड़ा है। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद