फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव में हुए हादसे के बाद खड़ी ट्रक। संवाद
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के सामने मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठे शैलेन्द्र यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के पटवर गांव निवासी शैलेन्द्र यादव (26) खोरी पाकड़ गांव के सामने मुख्य मार्ग के किनारे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर एक दोस्त से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान फेफना की ओर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फेफना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें