फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर अब्बासपुर के पास रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्बासपुर निवासी आशीष कुमार (20) का घर नगरा भीमपुरा मार्ग पर सड़क के किनारे है। रविवार की देर शाम आशीष बाहर निकला था। इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी काफी देर बाद परिजनों को हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें