ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती आस्था सिंह।आयोजक
बलिया। ददरी मेला के ऐतिहासिक भारतेंदु कला मंच पर रविवार की रात भोजपुरी नाइट्स में चर्चित अभिनेत्री आस्था सिंह के डांस पर युवा थिरकते रहे। पंडाल में उन्होंने भोजपुरी गीतों पर डांस से धमाल मचा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत हुई। भोजपुरी जगत की चर्चित अभिनेत्री आस्था सिंह जब मंच पर आईं तो दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। युवा कुर्सी पर चढ़ गए। उन्होंने बलिया की धरती को प्रणाम करते हुए ददरी मेले में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद उन्होंने ढोल बाजे… नगाड़े संग ढोल बाजे.., गीत पर जब नृत्य की ताल पकड़ी तो पूरा पंडाल झूम उठा। फिर दिलवा ले जा रुमाल में...समेत अन्य गीतों पर जमकर डांस किया। इस दौरान युवा भी अपने को रोक न सके। इस मौके पर सीआरओ त्रिभुवन व ईओ सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।