फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में बिजली के टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार सुबह प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर हाई टेंशन
विज्ञापन
गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार को एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के विरतीयन पुरवा निवासी आकाश शुक्ला (20) सुबह हरिपुर गांव पहुंचा और बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि गड़वार क्षेत्र की एक युवती से उसकी सोशल मीडिया पर चार महीने पहले पहचान हुई थी।
विज्ञापन

दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और युवती उसके साथ गोंडा चली गई, जहां दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। युवक का कहना है कि दो महीने बाद युवती अपने घर लौट आई और अब उसके परिजन उसे साथ भेजने से इन्कार कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस कथित युवती और उसके परिजनों को भी मौके पर लेकर पहुंची। युवती ने साथ चलने का वादा किया, इसके बाद युवक टावर से उतरा। पुलिस उसे और युवती के परिजनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों से बातचीत की जा रही है। मामले की जांच के बाद जरूरी हुई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें