फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमरे लाल के लील गइलन...': बेटे की फोटो लेकर बिलख पड़ी मां, प्रेमिका के भाइयों ने शरीर पर उड़ेल दिया था तेजाब

Wed, 10 Sep 2025 10:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तेजाब से झुलसे युवक की इलाज के दाैरान माैत हो गई। आहत परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच प्रदर्शन करने लगे। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
बेटे की तस्वीर लेकर बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia News: बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में तेजाब से झुलसे राजकुमार की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे दिन मौत से आहत महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी वह मुआवजा की मांग की।

विज्ञापन


हुसैनाबाद गांव के राजकुमार तिवारी को पड़ोस की भाभी की बहन व पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से इनकार करने पर दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। प्रेमिका ने मेरा न होने पर दूसरे को नहीं होने दूंगी की धमकी दी थी।

युवती के भाई ने फोन कर पवन का ढाला, खेवसर गांव में मिलने के लिए बुलाया। राजकुमार, जैसे ही वह पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने राजकुमार के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, लेकिन बचाव की मुद्रा में होने के कारण तेजाब उसके बांह व पीठ पर जा गिरा। जिससे वह झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

तेजाब के हमले से झुलस राजकुमार, किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर राजकुमार की दर्दनाक हालत देखकर परिवार और पड़ोसी सदमे में आ गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

दादी की तहरीर पर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें