फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

विज्ञापन
जेएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शप​थ दिलाते कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला।विवि
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के संगीत विभाग की ओर से रविवार को नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम के तहत युवा संवाद एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन और उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आत्मसंयम अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। संगीत विभाग के प्राध्यापकों ने भी नशामुक्त भारत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ''नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो'' का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रेम भूषण यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. विजय प्रकाश पांडेय, डॉ. सौम्या तिवारी सहित विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें