चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से अज्ञात युवक की मौत हो गयी। युवक की उम्र लगभग 45 वर्षीय बताई जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव के समीप गड़वार की तरफ से चोगड़ा जाने वाले मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11.30 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति गड़वार की तरफ से चोगड़ा की तरफ पैदल जा रहा था।