रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम 45 वर्षीय युवक आठ वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर बाथरूम में ले गया। मुंह दबाकर बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका युवक के चंगुल से हाथ छुड़ा कर भाग निकली। आपबीती परिजनों को बताई। बालिका के पिता ने आरोपित युवक के विरूद रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कोप गांव निवासी सुरेंद्र राम पुत्र बेचन राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी है।