फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम रहे युवा वोटर, डालकर वोट सेल्फी संग किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया नगर विधानसभा में बहेरी, कदम चौराहा, सतीश चंद्र कालेज पर बनें बूथ पर शुभम यादव, रवि यादव, अनिल कुमार, आदित्य शुक्ल, राजन सिंह, टीडी कालेज के बूथ में आशीष सिंह, अनुज कुमार और शिवम ने सुबह सबसे पहले पहुंचकर मतदान में हिस्सा लिया। इसके अलावा अधिकांश बूथों पर युवा मतदाताओं की कतार लगीं रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए मतदान में युवा वोटरों की भूमिका काफी अहम रही। मतदान के बाद कइयों ने सेल्फी भी खींचा, जो दूसरों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के एसी कॉलेज के पास लक्ष्मी राज देवी इंटर कॉलेज में चुनाव के दौरान मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने जमकर मतदान किया। वहीं, युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया और कहा कि मेरा मत देश को मजबूत करने के लिए है। भीड़ के कारण युवा वोटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा बूथ पर चार व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदान को लेकर युवा मतदाताओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई मतदाताओं ने बताया कि हम पहली बार अपने मत का प्रयोग करने आए हैं। मत का प्रयोग करने से हमें सुखद अनुभूति हुई है।
युवाओं ने विकास के लिए किया मतदान
चौकिया मोड़। युवाओं ने पहली बार उत्साह के साथअपने मन पसन्द उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने रोजगार के अलावा क्षेत्र के चहुमुंखी विकास को लेकर पहली बार मतदान करने को लेकर अपने मन पसन्द उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय गांव निवासी युवा चन्दन कुमार ने कहा कि हमारा पहला मत चुस्त दुरुस्त शासन के अलावे रोजगार का मुद्दा के लेकर पहली बार अपने मन पसंद उम्मीदवार को वोट किया।पिपरौली बड़ा गांव निवासी युवा शंकर कुमार गोड़ के मन में मतदान को लेकर तमाम तरह के सवाल रहे। वही ककरासो गांव निवासी अनुजा कुमारी,अलका व रानी कुमारी नेअपना पहला मत महिलाओ की सुरक्षा के अलावे रोजगार को अपने मन पसन्द उम्मीदवार को मतदान किया।
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सराहनीय
सहतवार। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में युवाओं और मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करने से नहीं चूकें। सुबह से मतदान केंद्रों पर हल्की फुल्की भीड़ देखने को मिली जैसे ही मतदान का समय बढ़ता गया, भीड़ भी बढ़ती रही। युवा मतदाताओं के चेहरों पर मतदान को लेकर खुशी देखने को मिली। युवा वोटरों ने बताया कि हम पहली बार अपने मत का प्रयोग करने आए हैं।
ईवीएम में आई खामी तो परेशान हुए वोटर
गड़वार। फेफना विधानसभा अंतर्गत गड़वार क्षेत्र के गांवों में बनें मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की मत देने के लिए लाइन लग गई। नारायनपाली गांव के बूथ संख्या 104 पर ईवीएम मशीन की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 45 मिनट व बरवां गांव के बूथ संख्या 109 पर ईवीएम की गड़बड़ी के कारण एक घंटे देरी से मतदान प्रारम्भ हुआ, जिससे मतदाताओं को देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। दोपहर में मतदान केंद्रों पर कम लोग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें