फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: निमंत्रण के पैसों पर भिड़े दो युवक, चाकू के हमले में 28 वर्षीय आकाश की मौत

Mon, 16 Nov 2026 12:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के चितबड़ागांव में निमंत्रण के रुपये को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने दूसरे आकाश (28) पर चाकू से हमला कर दिया। सीएचसी नरहीं में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कई लोगों की मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में निमंत्रण के रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित पटेल नगर में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय आकाश की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


दोनों युवकों का नाम आकाश
सीओ सदर अक्षय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश (28) पुत्र सलमु निवासी भरौली के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान आकाश पुत्र जवाहर निवासी हल्दी के रूप में हुई है। दोनों के बीच निमंत्रण के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट के बाद चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

Trending Videos
विज्ञापन

30 साल से एक ही बस्ती में रह रहे थे परिवार
बताया गया कि दोनों परिवार पिछले करीब 30 वर्षों से नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर छह की बांसफोर बस्ती में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। लंबे समय से एक ही बस्ती में रहने वाले परिवारों के बीच हुए इस विवाद से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की सूचना पर पुलिस घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी नरहीं ले गई, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ सदर अक्षय कुमार और थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें