पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल चट्टी पर शनिवार को देर शाम सड़क के किनारे पकौड़े बेचने वाले ठेले से असंतुलित बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक के ऊपर गर्म तेल गिर गया। इसमें झुलस कर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पकड़ी थाना क्षेत्र के सतरसर गांव निवासी बिरकेश यादव (25) सिकंदरपुर कस्बे से बाइक से गांव की तरफ आ रहा था।ज्योंहि वह एकइल चट्टी पर पहुंचा। तभी चट्टी पर बने ब्रेकर से बाइक उछलकर असंतुलित होकर ठीक सड़क के किनारे पकौड़े बेचने के लिए लगाए हुए ठेले से टकरा गई।
बाइक की टक्कर से ठेले पर पकौड़े तलने के लिए गर्म किए जा रहा तेल सीधे युवक के शरीर पर गिर गया। इससे युवक बुरी तरह जल गया और गिर कर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर भेजवा। उसका इलाज चल रहा है।