फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग से राख हुईं नौ मड़ई, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला मिल्की स्थित राजभर बस्ती में छह परिवारों की नौ झोपड़ियों में आग लग गई। अगलगी की घटना में 56 क्विंटल गेहूं, चारा, कपड़ा और खानेपीने का सारा सामान राख हो गया। मवेशियों को बचाने में 18 वर्षीय युवती भी बुरी तरह झुलस गई। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह 10 बजे हुई। मोहल्ला मिल्की स्थिति राजभर बस्ती में अज्ञात कारणों से छह परिवारों की नौ झोपड़ियों में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया। आग इतनी भयानक थी कि वहां पर खड़े होना लोगों के लिए मुश्किल था।
मोहल्ले के बच्चे, बूढ़े, जवान आग को बुझाने में युद्धस्तर पर लग गए। घंटे भर के मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक डिठु राजभर की तीन झोपड़ी, 10 क्विंटल गेहूं, दो चौकी, 10 मन भूसा, तीन कुर्सी जलकर राख हो गई। पप्पू राजभर पुत्र स्व. मिट्ठू राजभर की एक मड़ई जल गई और एक भैंस मर गई। एक पड़िया झुलस गई। एक चौकी, 12 क्विंटल गेहूं, चार कुर्सी, एक ठेला जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कैलाश राजभर की दो मड़ई, एक चौकी, एक ठेला, 10 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। मवेशियों को बचाने में उसकी 18 वर्षीय पुत्री पिंकी झुलस गई। अभिराज पुत्र स्व. हृदय राजभर की एक मड़ई, एक चारा मशीन, दो चौकी एक साइकिल, दो बकरी, 10 मन भूसा, आठ क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। रामजी पुत्र मिट्ठू की दो मड़ई, 11 क्विंटल गेहूं, दो कुर्सी, एक साइकिल, एक बकरी, पांच मन भूसा जलकर राख हो गया।
सुदामा राजभर पुत्र कैलाश राजभर की एक मड़ई, एक चौकी, पांच क्विंटल गेहूं, चार मन भूसा, दो कुर्सी जलकर राख हो गई। दो घंटे बाद छोटी वाली फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची। विभागीय अधिकारी भी पहुंचे। हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें