फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुंह धोने पोखरे के पास गए युवक का संतुलन बिगड़ा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती में मंगलवार दोपहर पोखरे में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव निवासी लाल बाबू राजभर (22) पुत्र बच्चा लाल के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लाल बाबू गैस गोदाम के आगे स्थित एक बालू-गिट्टी की दुकान पर काम करता था। मंगलवार दोपहर भोजन करने से पहले वह दुकान के पास स्थित पोखरे में हाथ-मुंह धोने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पोखरे में गिर गया और डूबने लगा। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी उसकी तलाश में निकले। पोखरे के पास पहुंचने पर उन्हें उसके डूबने की आशंका हुई। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद युवक का शव पोखरे से बाहर निकाला गया।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल रहा। सूचना मिलने पर सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें