फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हवा से और विकराल हुई आग, झुलसकर युवक की मौत, तीन किमी का इलाका प्रभावित; मौके पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 25 Apr 2024 05:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
आग से अपने घर को बचाने के लिए दौड़ता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदा शराब ठेके के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक लोग उसके पास पहुंचते उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीण आग बुझाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन तेज हवा के कारण आग कई किलोमीटर दूर तक फैल गई। भारी नुकसान की सूचना पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार झा, एसडीएम रवि कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक आदि ने फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार की दोपहर मालदा शराब ठेके के पास अज्ञात वजह से आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग तेजी से पूरब की तरफ फैलती गई। देखते ही देखते दो से तीन किलोमीटर दूर उचरांव गांव के समीप पहुंच गई। 
विज्ञापन




इसी दौरान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी आदित्य उर्फ सुगंध राजभर (30) पुत्र श्रीराम राजभर अपनी बाइक से किसी कार्य से मालदा की तरफ जा रहा था। वह आग की चपेट में आकर बाइक सहित गिरकर झुलस गया। जब तक लोग उसके समीप पहुंचे बुरी तरह जल गया था। 

मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मानी होती बात तो नहीं होता हादसा

मृतक आदित्य की फाइल फोटो और जली हुई उसकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
आदित्य राजभर के परिजनों के अनुसार, वह पेंटर का काम करता था। घर से यह कहकर निकला था कि अभी आ रहा हूं। विधाता को तो कुछ और ही मंजूर था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आदित्य की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी कविता रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। आदित्य का एक वर्षीय पुत्र सूरज अपनी मां को रोता देख चिल्ला रहा था यह देख लोगों की आंखों से आंसू आ जा रहे थे।

गुरुवार को मालदा से लगी आग ने जब विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पूरब तरफ बढ़ने लगी तो ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को बांस लगाकर रोक दिया। वाहनों को भी आने-जाने के लिए मना कर दिया। आदित्य राजभर लोगों की बातों को अनसुना कर बाइक सहित आगे बढ़ गया। आग की चपेट में आकर झुलस गया और काल के गाल में समा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें