फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नेटुअवा बाबा के स्थान पर मंगलवार को पंखे के हुक में फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। प्रेम प्रसंग को लेकर उसने यह कदम उठाया। सुबह शौच को गए लोगों की नजर फंदे पर लटके युवक पर पड़ी, इसकी खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मुडियारी प्रधान के छोटे भाई मंजय राजभर (22) एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। सोमवार की रात किसी समय घर से निकल कर नेटुअवा बाबा स्थान पर पहुंचकर मंदिर में लगे पंखे के हुक में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें