फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक और युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के बकुल्हा-माझी रेल स्टेशनों के बीच माझी रेल पुल पर शुक्रवार दोपहर ट्रेन से कटकर युवती और युवक की मौत हो गई। युवक की उम्र 24 साल और युवती की 20 वर्ष आंकी गई है। बैरिया पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

युवक आसमानी रंग की जींस व आसमानी रंग का शर्ट पहने हुए था। युवती काले रंग की टॉप व पीले छींटदार लैगिंग पहन रखी थी। दोनों कैसे ट्रेन की चपेट में आ गए इसका पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग अंदेशा व्यक्त कर रहे हैं कि दोनों की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है जबकि कुछ लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। बकुल्हा स्टेशन मास्टर पीआर पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस दिन में डेढ़ बजे मांझी की तरफ से आई। कयास लगाया जा रहा है कि उसी ट्रेन से दोनों की मौत हुई है। कुछ लोग आत्महत्या का कयास लगा रहे हैं। एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। दोनों शवों कों पुलिस ने पहचान के लिए चांद दियर पुलिस चौकी में रखा है।
घायल मिले अधेड़ की मौत
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के कुसौरा मठिया अमदौर मार्ग पर बुधवार की रात एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तिवारी बरहटा निवासी बीरबल चौहान (45) पुत्र लल्लू चौहान के रूप में परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार क घटना के दिन कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान देर रात कुसौरा से अमदौर जाने वाले मार्ग पर बीरबल का शव पड़ा मिला। में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें