फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय युवक डूबा

Sun, 19 Apr 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के रामेश्वर टोला स्थित घाघरा नदी घाट पर रविवार की सुबह एक युवक गहरे पानी में समा गया। युवक अपने दो मित्रों के साथ घाघरा नदी के घाट पर स्नान कर रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल तथा गोताखोरों के सहयोग से डूबे युवक के तलाश का काफी प्रयास किया, लेकिन शाम तक उसका कहीं अतापता नहीं चल सका था।  
विज्ञापन

भूरी टोला आठगांवां निवासी राहुल कुमार सिंह (22) अपने मित्रों के साथ रविवार की सुबह करीब 11 बजे रामेश्वर टोला घाट पर घाघरा नदी में स्नान कर रहा था। मित्रों के साथ नदी के अंदर डूबकर मिट्टी निकालने की बाजी रखी गई। तीनों मित्रों ने एक ही साथ घाघरा में डुबकी लगाई। दो मित्र तो ऊपर आ गए, लेकिन राहुल का अतापता काफी देर तक नहीं चला। इस पर बाहर निकले युवकों ने उसके डूबने का शोर मचाया। किसी ने घटना की सूचना युवक के घर और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे जयप्रकाशनगर चौकी प्रभारी लालचंद यादव लोगों के सहयोग से नदी में जाल डलवाया लेकिन देर शाम तक पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें