सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने ईओ मणि मंजरी राय की मौत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि वे सन्यासी तो हैं, लेकिन उन्हें राजधर्म का ज्ञान नहीं है। ईओ बेहद ईमानदार छवि की अधिकारी थी और उसकी मौत जाया नहीं जानी चाहिए।
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मिलीभगत से बिना कार्य के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह परेशान थी। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई मदद नहीं मिलने पर उसे आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाना पड़ा। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात तो करती है पर उसका सच आप सभी देख सकते हैं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें जो भी दोषी मिले उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।